Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Noida: नोएडा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कैंपस के अंदर ही छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने बीच-बचाव की पूरी कोशिश की, लेकिन छात्र किसी की नहीं सुन रहे थे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें छात्र एक-दूसरे पर हमला करते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह वीडियो करीब तीन से चार दिन पुराना है और यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर ही शूट किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में किसी भी छात्र ने अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वीडियो के आधार पर दोनों गुटों के छात्रों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियां जुटा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें