Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad Crime: फरीदाबाद में बुजुर्ग दंपती से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलरी-नकदी और कार की थी चोरी

Faridabad Crime: फरीदाबाद में बुजुर्ग दंपती से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलरी-नकदी और कार की थी चोरी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर 15ए में बुजुर्ग दंपती के साथ हुई लूटपाट के मामले को सुलझा लिया है। अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में की गई, जो लगातार शहर में अपराध पर नकेल कसने के लिए प्रयासरत हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह वारदात 19 जून को दिनदहाड़े घटी थी, जब दो युवक सेक्टर 15ए स्थित एक मकान में घुसे और वहां रह रहे बुजुर्ग दंपती को डरा-धमकाकर उनके घर से ज्वेलरी और नकदी लूट ले गए। यही नहीं, आरोपियों ने घर में खड़ी सैंट्रो कार भी अपने साथ ले भागे थे।

इस मामले में अमित निवासी सेक्टर 10, फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सेंट्रल में लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने अपराध शाखा सेक्टर 30 को मामले की जांच सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों – फिरोज (24) और हिमांशु (23), दोनों निवासी जीवन नगर पार्ट-2 गोच्छी – को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी हाल ही में जेल से रिहा हुए थे। फिरोज करीब छह महीने पहले जबकि हिमांशु तीन महीने पहले जेल से बाहर आया था। दोनों की दोस्ती जेल में ही हुई थी और रिहा होने के बाद वे मिलकर फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने क्षेत्र में रैकी की और ऐसे मकानों को टारगेट किया जो सिंगल स्टोरी थे और जहां बुजुर्ग अकेले रहते थे। उसी के आधार पर उन्होंने सेक्टर 15ए के मकान को चुना और लूट की घटना को अंजाम दिया।

लूट के दौरान आरोपी घर से सोने-चांदी के गहनों के अलावा नकदी और एक सैंट्रो कार भी लेकर फरार हो गए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को आशंका है कि इनसे अन्य वारदातों के बारे में भी सुराग मिल सकते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे अपराध की दुनिया में सक्रिय रह चुके हैं। फरीदाबाद पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके पीछे कोई गिरोह काम कर रहा है या नहीं और लूटी गई संपत्ति कहां खपाई गई। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में लूट की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें