Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बनाया बंधक

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बनाया बंधक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। संगठन ने दावा किया है कि ट्रेन में मौजूद 120 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया है और छह सैन्य कर्मियों की हत्या की गई है। बीएलए ने चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान की स्थिति में सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।

बीएलए के अनुसार, उसके लड़ाकों ने मश्कफ, धादर और बोलन में ऑपरेशन को अंजाम दिया। रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ाकर ट्रेन को रोका गया और इसके बाद यात्रियों को बंधक बना लिया गया। संगठन ने कहा कि यदि सुरक्षा बलों ने कोई कार्रवाई की तो परिणाम गंभीर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकारी सेनाओं पर होगी।

घटना के बाद प्रांतीय सरकार ने आपातकालीन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस पर पेहरो कुनरी और गदलार के बीच भारी गोलीबारी की खबरें हैं। रेलवे कंट्रोलर मुहम्मद काशिफ ने बताया कि 9 डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img