TOP Story Exclusive: गांधीनगर सीट से BJP उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली बोले- पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल ने कुछ नहीं किया

TOP Story Exclusive: गांधीनगर सीट से BJP उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली बोले- पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल ने कुछ नहीं किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार बनाया है। लवली, जो पहले कांग्रेस के शासनकाल में शीला दीक्षित सरकार में मंत्री और चार बार विधायक रह चुके हैं, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें उनकी पारंपरिक सीट गांधीनगर से मैदान में उतारा है।

इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने पहले ही नवीन चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। गांधीनगर सीट से अपनी उम्मीदवारी पर लवली ने कहा, “गांधीनगर से चुनाव लड़ना मेरे लिए नया नहीं है। यह मेरा परिवार है। यहां के हर परिवार से मेरा परिचय है।” मौजूदा विधायक अनिल वाजपेई का टिकट कटने पर लवली ने कहा कि वह उनसे बात करेंगे। उन्होंने अनिल वाजपेई को अच्छा इंसान और पुराने साथी बताते हुए कहा कि पार्टी का आदेश है, इसलिए चुनाव लड़ेंगे।

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लवली ने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए खुद अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। भाजपा की ओर से लवली की उम्मीदवारी को गांधीनगर सीट पर मुकाबले को और रोचक बनाने वाला माना जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img