Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

विधायी कामकाज की बारीकियां सिखाने को माननीयों का होगा ‘प्रबोधन’,विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधायकों के लिए बनाई प्रशिक्षण की योजना

हरविन्द्र कल्याण
विधायी कामकाज की बारीकियां सिखाने को माननीयों का होगा ‘प्रबोधन’,विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधायकों के लिए बनाई प्रशिक्षण की योजना

विधायी कामकाज की बारीकियां सिखाने को माननीयों का होगा ‘प्रबोधन’
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधायकों के लिए बनाई प्रशिक्षण की योजना
* 14 और 15 फरवरी को चंडीगढ़ में प्राइड की टीम देगी ट्रेनिंग
* लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, सीएम सैनी भी रहेंगे मौजूद

चंडीगढ़, 31 जनवरी

हरियाणा विधान सभा की ओर से प्रदेश के सभी विधायकों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 और 15 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर 1 स्थित हरियाणा विधान भवन में होगा। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि व अनेक राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

‘प्रबोधन कार्यक्रम’ में लोक सभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधायकों को प्रशिक्षण देगी। इस दौरान यह टीम प्रश्नकाल, सदन में चर्चा के तौर तरीके, संसदीय प्रक्रिया व परम्पराओं, समितियों के कामकाज, अध्ययन दौरों के महत्व पर प्रशिक्षण देगी। कार्यक्रम को लेकर विधान सभा सचिवालय की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस सिलसिले में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारियों के साथ बैठकें कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि दुनिया जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसी रफ्तार से नीतियां भी बनानी पड़ रही हैं। जाहिर है इन सभी नीतियों का समग्रता से अध्ययन करना हर जनप्रतिनिधि के लिए संभव नहीं है। इनके निहित उद्देश्यों को समझना और फिर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तय करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है, उतने ही व्यापक प्रशिक्षण और अनुभव की आवश्यकता रहती है। विधायकों का अधिकतर समय जन सामान्य के बीच गुजरता है। अनेक तरह की समस्याओं का अंबार उनके सामने होता है। उन्हें हल करने की जिम्मेदारी उनकी होती है। इस उन्नयन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधायकों को इस ढंग से तैयार करना है, जिससे कि वे अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकें और विधान मंडल की कार्यशैली फलदायी बनी रहे। विधायी कामकाज की अनेक ऐसी बारिकियां हैं, जिन्हें हम सभी को हमेशा ध्यान में रखना होगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें