Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है: कुमारी सैैलजा

कुमारी सैैलजा
भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है: कुमारी सैैलजा

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है: कुमारी सैैलजा

कालांवाली, 08 मार्च।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है, वह केवल घोषणाएं करने तक सीमित है, किसान आज भी मुआवजे की मांग कर रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि भले ही कांग्रेस की सरकार न बनी हो पर जनता के काम नहीं रूकेंगे। कुमारी सांसद ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा उनकी जीत में महिलाओं को विशेष योगदान है जिसे वे कभी नहीं भुला सकती।

सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सभाओं को संबोधित किया, लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। गांव कालांवाली के अंबेडकर भवन में आयोजित सभा में सबसे पहले उन्होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत में महिलाओं को विशेष योगदान है जिसे कभी भूल नहीं सकती। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे तेजी से बढ़ रही है, देश के विकास में महिलाओं का योगदान किसी से छिपा नहीं हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि भले ही कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकी पर किसी के काम नहीं रूकेंगे, जो भी लोगों की मांग है उसे पूरा करवाया जाएगा, कुछ काम डी प्लान के तहत करवाएं जाएंगे। कार्यकर्ता उम्मीद न छोड़े, उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि कालांवाली उनका अपना घर है, उनके परिवार को कालांवाली के लोगों से गहरा नाता है, उनके पिता चौ. स्व. दलबीर सिंह को यहां के लोगों का सदैव आशीर्वाद मिलता रहा और उनके बाद जनता का आशीर्वाद रूपी हाथ उनके सिर पर सदैव रहा है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार को जुमले बाज सरकार कहा जा सकता है वह केवल और केवल घोषणाएं करना जानती है घोषणाओं को पूरा करना भूल जाती है, इस सरकार को न तो किसानों की चिंता है, न ही मजदूरों की और न ही युवाओं की। किसान मांगों को लेकर आज भी धरनारत है, युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा जबकि एक लाख 80 हजार से अधिक सरकारी पद खाली पड़े है। यह सरकार जनता के साथ पोर्टल पोर्टल का खेल खेलकर उन्हें परेशान कर रही है, फैमिली आईडी के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है किसी की पेंशन बंद कर दी गई तो किसी का राशन। इस मौके पर कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, संदीप नेहरा, जस्सा सिंह प्रधान, गाजी सिंह नंबरदार, रंटी सिंगला, बलविंद्र सिंह नेहरा, सोहन सिंह थिराज, अवतार सिंह सुरतिया, संतोख सिंह तिलोकवाला आदि मौजूद थे।

कुमारी सैलजा शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कांग्रेसजनो से करेंगी मुआकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा 9 मार्च को सुबह 09.00 बजे से 11.00 बजे तक सिरसा के बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगी। जहां पर वे कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी करेंगी साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनेंंगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें