Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ट्रिपल इंजन की सरकार तिगुनी रफ्तार के साथ करवा रही काम : डॉ. अरविंद कुमार शर्मा

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा
ट्रिपल इंजन की सरकार तिगुनी रफ्तार के साथ करवा रही काम : डॉ. अरविंद कुमार शर्मा

ट्रिपल इंजन की सरकार तिगुनी रफ्तार के साथ करवा रही काम : डॉ. अरविंद कुमार शर्मा

चंडीगढ़, 22 मार्च- सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही ट्रिपल इंजन की सरकार तिगुनी रफ्तार के साथ विकास कार्य करवाने में लगी हुई है। अधिकारी भी उसी रफ्तार के साथ सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। श्री शर्मा आज पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में पहले से निर्धारित कुल 16 मामले सुनवाई के लिए रखे गए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जन कल्याण को समर्पित है। सरकार जनता की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं के आधार पर कार्य कर रही है।

इस मौके पर नारनौल के सेक्टर-1 से संबंधित शिकायत के संबंध में सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर में निर्माणाधीन सड़कों की लगातार निगरानी की जाए। सड़कों व गलियों में अतिक्रमण के संबंध में आ रही शिकायतों पर सहकारिता मंत्री ने नागरिकों से भी आह्वान किया है कि वे सार्वजनिक जगह पर अतिक्रमण ना करें।

 

जिला के गांव गढ़ी में अरावली पहाड़ी में बाबा बायोगैस की आड़ में अवैध रूप से माइनिंग की शिकायत के संबंध में सहकारिता मंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर अवैध खनन हो रहा है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके अलावा वहां से सभी प्रकार की मशीन तुरंत प्रभाव से हटा ली जाएं। इस संबंध में तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें