अध्ययन अवकाश के दौरान होम्योपैथी चिकित्सकों को प्रदेश सरकार देगी पूरा वेतन

अध्ययन अवकाश के दौरान होम्योपैथी चिकित्सकों को प्रदेश सरकार देगी पूरा वेतन

शिमला 23 दिसम्बर, 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए अध्ययन अवकाश अवधि के दौरान होम्योपैथी चिकित्सकों को शत-प्रतिशत वेतन देने का निर्णय लिया है। उन्हें अध्ययन अवकाश के दौरान ऑन ड्यूटी माना जाएगा। इससे पूर्व, अध्ययन अवकाश अवधि के दौरान उन्हें वेतन का 40 प्रतिशत वेतन दिया जाता था। प्रदेश सरकार पहले से ही अध्ययन अवकाश अर्जित कर रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए अध्ययनरत एलोपैथिक चिकित्सकों को पूरा वेतन प्रदान कर रही है और इसी तर्ज पर सरकार ने होम्योपैथी चिकित्सकों के लिए भी इस नीति को अपनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्नातकोत्तर चिकित्सा विद्यार्थी, शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ मरीजों की चिकित्सा दायित्व में सामजस्य स्थापित कर कार्य करते हैं। यह उनके चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता और राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण है। राज्य सरकार अध्ययन अवकाश के दौरान चिकित्सकों को पूरा वेतन प्रदान कर उनकी कार्यशाली में गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। सरकार का यह निर्णय प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img