Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के बगैर नहीं बनेगी: मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया
हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के बगैर नहीं बनेगी: मनीष सिसोदिया

हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के बगैर नहीं बनेगी: मनीष सिसोदिया

 

रिपोर्ट: कोमल रमोला
हिसार, 2 अक्टूबर

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री बुधवार को आदमपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल, नलवा से पार्टी उम्मीदवार उमेश शर्मा और हिसार से पार्टी उम्मीदवार संजय सातरोड़िया के समर्थन में रोड शो में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं रोड शो के दौरान पूरे रास्ते पुष्पवर्षा होती रही। मनीष सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि वे दिल्ली से अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर आए हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, हरियाणा के बेटे हैं। जब दिल्ली के लोगों ने उन्हें मौका दिया तो अरविंद केजरीवाल ने एक करिश्मा करके दिखाया। अरविंद केजरीवाल पूरे देश में एकमात्र नेता हैं जिनकी सरकार में जनता के बिजली के बिल जीरो आते हैं और 24 घंटे बिजली आती है। इस बार झाड़ू का बटन दबाओ और बिजली का बिल जीरो करवाओ। बीजेपी की इतने राज्यों में सरकार है। कांग्रेस की भी कई राज्यों में सरकारें हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने का काम किया। अगर अपने परिवार का अच्छा भविष्य चाहते हो तो झाड़ू का बटन दबाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदारी की सरकार है। जब दिल्ली में बिजली के बिल जीरो हो सकते हैं तो हरियाणा में भी हो सकते हैं। बीजेपी वालों ने जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो कहा कि पंजाब में बिजली के बिल जीरो करके दिखाओे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी बिजली के बिल जीरो करके दिखा दिए। दिल्ली में पहले आठ आठ घंटे के कट लगते थे, लेकिन केजरीवाल की सरकार में 24 घंटे बिजली आती है।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में लोग सरकारी अस्पतालों में बढ़िया ईलाज फ्री में पाते हैं। बीजेपी और कांग्रेस वालों ने किसी भी राज्य में सरकारी अस्पतालों को ठीक नहीं किया है। ये सिर्फ केजरीवाल की गारंटी है। 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की राशि केजरीवाल की गारंटी है। युवाओं के सौ प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार ले आओ, आपके घरों में भी 24 घंटे बिजली आएगी और फ्री आएगी। ये अरविंद केजरीवाल को भगवान का आशीर्वाद है। जहां केजरीवाल जाते हैं वहां सरकारी स्कूल भी प्राइवेट से बेहतर हो जाते हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूल ऐसे कर दिए कि वहां से पढ़कर बच्चे आईआईटी जा रहे हैं। नीट में डॉक्टर बन रहे हैं। हरियाणा में भी केजरीवाल की गारंटी है, झाड़ू का बटन दबाओ और अच्छे सरकारी स्कूल पाओ। अच्छे अस्पताल भी केजरीवाल की गारंटी है। पंजाब में कर दिए, दिल्ली में कर दिए अब हरियाणा की बारी है।

उन्होंने आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, नलवा से उमेश शर्मा और हिसार से संजय सातरोड़िया को केजरीवाल के प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि झाड़ू के निशान का बटन दबाकर इनको विधायक बनाने का काम करें। आपके इलाके में सामाजिक काम कर रहे हैं। इस बार हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। ये जिम्मेदारी आप लोगों की है कि अब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने का काम करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *