सरकार छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ स्वरोजगार में भी सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत – महिपाल ढांडा

सरकार छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ स्वरोजगार में भी सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत – महिपाल ढांडा

व्यावसायिक शिक्षा राज्य और देश की प्रगति में निभाता अहम भूमिका

छात्रों में विभिन्न प्रकार के 5652 बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए

पंचकूला 17 जनवरी – हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार स्टार्टअप के माध्यम से छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ स्वरोजगार में भी सक्षम बनाना के लिए प्रयासरत है ताकि युवा देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा सके।

शिक्षा मंत्री स्टार्टअप दिवस के अवसर पर युवाओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और व्यावसायिक शिक्षा की किसी भी राज्य और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाता है। इसी के मद्देनजर शिक्षा विभाग व्यावसायिक शिक्षा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में 2012-13 से अब तक व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम राज्य के 1381 स्कूलों में चलाया जा रहा है। इनमें विभिन्न प्रकार के स्किल्स जिसमें ऑटोमोबाइल , हेल्थ केयर, आईटी, रिटेल जैसी 15 स्किलस की विभिन्न 2750 स्कूलों में प्रयोगशालाएं संचालित की जा रही हैं। इन प्रयोगशाला में दो से ढाई लाख छात्र शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन छात्रों का समय-समय पर इंडस्ट्री में विजिट भी करवाया जाता है। वर्तमान में लगभग 2868 छात्रों को स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार भी दिलवाया जा चुका है। इसके अलावा 1020 छात्रों को स्वरोजगार भी सुलभ हुआ है।

शिक्षा मंत्री श्री ढांडा ने कहा कि छात्रों की उधमशीलता को परखने और प्रोत्साहन देने के लिए कुशल बिजनेस चैलेंज नामक एक प्रतियोगिता इस वर्ष अक्टूबर माह में शुरू की गई है।

इस प्रतियोगिता में 25000 छात्रों ने विभिन्न प्रकार के 5652 बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए हैं। इसमें से एक टीम भारत सरकार द्वारा चलाए गए उद्यम महोत्सव 2025 में चयनित भी हो गई है। इसके लिए स्टार्टअप शिक्षक बधाई के पात्र है।

शिक्षा मंत्री ने कहा उद्यम महोत्सव में 27 सरकारी और निजी स्कूलों की टीमों का चयन किया गया है। और जिसका फाइनल राउंड जल्द ही होना तय है। उन्होंने आशा जताई कि फाइनल राउंड में हमें और बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा और स्टार्टअप की और अग्रसर होंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img