Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

देश की तरक्की अच्छे स्कूलों और अस्पतालों से होती है, नेताओं के भाषणों से नहीं : मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया
देश की तरक्की अच्छे स्कूलों और अस्पतालों से होती है, नेताओं के भाषणों से नहीं : मनीष सिसोदिया

देश की तरक्की अच्छे स्कूलों और अस्पतालों से होती है, नेताओं के भाषणों से नहीं : मनीष सिसोदिया*

बल्लभगढ़ में मनीष सिसोदिया का मेगा रोड शो, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 

संजय सिंह बाहर आ गए, मैं बाहर आ गया हूं, अब अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे : मनीष सिसोदिया

रिपोर्ट :कोमल कमोल
बल्लभगढ़/फरीदाबाद, 01 सितंबर

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने रविवार को बल्लभगढ़ में रोड शो निकाला। इस दौरान भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ काफिला आगे बढ़ा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने और जनता पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं आपके बीच ये प्रार्थना करने के लिए आया हूं कि आने वाले इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को एक मौका दें। हरियाणा की जनता ने सबको मौका देकर देखा है लेकिन किसी ने आपके बच्चों के लिए सरकारी स्कूल नहीं बनवाए। आपके बेटे को दिल्ली के लोगों ने मौका दिया तो आज दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल हैं। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं बढ़ने दी। देश की तरक्की अच्छे स्कूलों और अस्पतालों से होगी नेताओं के भाषणों से नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोगों ने मौका दिया तो उसके काम को देखकर पंजाब के लोगों ने मौका दिया। अरविंद केजरीवाल एक आम परिवार से हैं और आपके हरियाणा से हैं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि हरियाणा का एक लाल निकलकर दिल्ली में ऐसा कमाल करेगा कि पूरे देश में उसका नाम होगा। आज पूरी दुनिया में हरियाणा के बेटे की चर्चा होती है कि यदि किसी को स्कूल और अस्पताल बनाने आते हैं तो वो अरविंद केजरीवाल है।

उन्होंने कहा कि वोट मांगने के लिए बड़े बड़े नेता आपके पास आकर बड़े बड़े वादे करेंगे, लेकिन ये आपको सोचना है कि आपके लिए स्कूल और अस्पताल कौन बना सकता है, नौकरी कौन दे सकता है और बिजली मुफ्त कौन कर सकता है। ये सभी काम केवल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया, अब हरियाणा की बारी है।

उन्होंने कहा यदि आप चाहते हो कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले तो हरियाणा की जनता को हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जीताना पड़ेगा। अपने रिश्तेदारों से फोन करके पूछना कि दिल्ली में कितना बिजली बिल आता है। आज दिल्ली में 90% घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है। यदि आप चाहते हैं कि हरियाणा के लोगों को भी फ्री बिजली मिले तो इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में कानून व्यवस्था को सुधारना है, व्यापार को आगे बढ़ाना है और खिलाड़ियों के लिए अच्छा करना है तो एक मौका हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को दें। आज दिल्ली में सबसे कम महंगाई है। इमानदारी की सरकार केवल अरविंद केजरीवाल ही चला सकते हैं। अरविंद केजरीवाल जनता के लिए काम करते हैं इसलिए मोदी जी उनसे डर गए और उनको फर्जी केस में जेल में डाल रखा है। संजय सिंह बाहर आ गए हैं, मैं बाहर आ गया हूं अब बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे। देश की तरक्की अच्छे स्कूलों और अस्पतालों से होगी नेताओं के भाषणों से नहीं होगी। इसलिए इस बार आने वाली 5 अक्टूबर को अपने बच्चों के भविष्य के लिए झाड़ू के निशान पर बटन दबाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *