Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

मुख्यमंत्री ने रोहतक में बाबा मस्तनाथ समाधि मंदिर में किया नमन

बाबा मस्तनाथ समाधि मंदिर
मुख्यमंत्री ने रोहतक में बाबा मस्तनाथ समाधि मंदिर में किया नमन

मुख्यमंत्री ने रोहतक में बाबा मस्तनाथ समाधि मंदिर में किया नमन
महंत बाबा मस्तनाथ ने समाज को दिखाई नई दिशा :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बाबा मस्तनाथ द्वारा दिखाए रास्ते का अनुसरण कर सभी आगे बढ़ें

कुश्ती दंगल में मुख्यमंत्री ने महिला खिलाडिय़ों की कुश्ती का करवाया शुभारंभ

दोनों महिला खिलाडिय़ों को एक-एक लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा

चंडीगढ़, 8 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला रोहतक में महंत बाबा मस्तनाथ मठ द्वारा बाबा मस्तनाथ की पुण्य स्मृति में वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन समाधि मंदिर में पहुंचकर बाबा मस्तनाथ को नमन किया और पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत बाबा मस्तनाथ ने समाज को नई दिशा दिखाई, हमें उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुश्ती दंगल में पहुंचकर कुश्ती दंगल में पहलवानों रीतिका हुड्डा व नीतिका की कुश्ती का शुभारंभ करवाया तथा दोनों खिलाडिय़ों को अपने स्वैच्छिक कोष से एक-एक लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।

उन्होंने कुश्ती में विजेता रही रीतिका हुड्डा व नीतिका को भी अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए कहा कि कुश्ती में एक खिलाड़ी की विजय होती है तथा दूसरे खिलाड़ी को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की चुनौति मिलती है। उन्होंने उपस्थितगण को महंत बाबा मस्तनाथ की स्मृति में आयोजित वार्षिक उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा मस्तनाथ मठ के सभी कार्यों को सरकार द्वारा पूर्ण करवाया जाएगा।

इससे पूर्व मठ परिसर में स्थित महल में पहुंचने पर वर्तमान गद्दीनशीन महंत बालक नाथ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृतिचिन्ह व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मीडिया से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में वे 17 मार्च को प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे। यह बजट सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली सहित मठ के अन्य पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें