मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

चबूतरा के बेघर हुए प्रत्येक परिवार को दिए जाएंगे 8.70 लाख रुपये

प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से देगी 7 लाख रुपये, सामान के लिए भी देंगे 70 हजार रुपये

स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी अपनी तरफ से देंगे एक-एक लाख रुपये

7 सितम्बर, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर नुक्सान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

रविवार सुबह जंगलबैरी के हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गांव खैरी और इसके आस-पास के गांवों में बाढ़ एवं भू-स्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों को ढाढस बंधाया।

इसके बाद, मुख्यमंत्री गांव चबूतरा पहुंचे और वहां जमीन धंसने के कारण जमींदोज हुए मकानों तथा इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बेघर हुए परिवारों से भी बातचीत की और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेघर हुए परिवारों के मकानों के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से 7-7 लाख रुपये देगी। इसके अलावा घर के लिए आवश्यक सामान खरीदने के लिए भी 70-70 हजार रुपये दिए जाएंगे। स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी अपनी तरफ से एक-एक लाख रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी नुक्सान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मानसून सीजन में प्रदेश भर में हुए भारी नुक्सान का वह स्वयं जाकर जायजा ले रहे हैं और इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बेघर परिवारों को मकान निर्माण के लिए वन विभाग की सुरक्षित भूमि हस्तांतरित करने का मामला भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। चबूतरा के बाद मुख्यमंत्री ने कुठेड़ा में भी जन-समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और सुमन भारती, अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर, अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img