Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा जिला अस्पताल से मुठभेड़ का आरोपी फरार, पुलिस की बड़ी लापरवाही

Noida Crime: नोएडा जिला अस्पताल से मुठभेड़ का आरोपी फरार, पुलिस की बड़ी लापरवाही

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल से मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश श्याम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, श्याम को फेस-1 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह सुबह मौका पाकर भाग निकला।

आरोपी के फरार होने के बाद सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में ड्यूटी पर तैनात दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, और आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाश के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि देर रात नोएडा फेस-1 थाना पुलिस की श्याम और उसके एक साथी से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें श्याम को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के दावों के बावजूद वह भागने में सफल रहा। पुलिस अब उसे जल्द पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें