Noida Road Accident: नोएडा सेक्टर-60 अंडरपास में ओवरटेक के दौरान पलटी थार, तीन घायल

Noida Road Accident: नोएडा सेक्टर-60 अंडरपास में ओवरटेक के दौरान पलटी थार, तीन घायल

नोएडा के सेक्टर-60 अंडरपास में रविवार देर रात ओवरटेक करने के प्रयास में एक थार अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार में होने के कारण थार करीब 50 मीटर तक पलटती चली गई और इस दौरान उसकी चपेट में आकर दो अन्य कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में थार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारण अंडरपास में जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-55 निवासी कृष्णा मिश्रा रविवार रात थार लेकर सेक्टर-71 की ओर से सेक्टर-62 की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-60 अंडरपास में पहुंचे, उन्होंने आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उस कार के आगे चल रही दूसरी कार के चालक ने अपनी लेन बदल ली।

अचानक सामने स्थिति बदलने के कारण थार चालक ने ब्रेक लगाया। वाहन की गति अधिक होने के चलते ब्रेक लगाते ही थार अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन कई मीटर तक सड़क पर पलटता हुआ आगे बढ़ा और करीब 50 मीटर दूर जाकर रुका। इस दौरान थार की चपेट में आने से दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में विंडसर कार में सवार सुमित कुमार और बलेनो कार में सवार वरुण कुमार भी घायल हो गए। थार पलटने के बाद कृष्णा मिश्रा वाहन के अंदर फंस गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और किसी तरह उन्हें थार से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद अंडरपास में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान कोई दोपहिया वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img