Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

थाना प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी

मामले में इलाज के दौरान महिला के नवजात की मौत हो गई थी।
मामले में इलाज के दौरान महिला के नवजात की मौत हो गई थी।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला के इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में कोर्ट के मांगने पर रिपोर्ट पेश नहीं करने और हाजिर नहीं होने पर थाना बिसरख प्रभारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। इस मामले में इलाज के दौरान महिला के नवजात की मौत हो गई थी।
पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता वीरेंद्र नागर बादलपुर ने बताया कि बिसरख निवासी धीरज ने प्रसव के लिए पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज में लापरवाही की वजह से नवजात की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने अदालत में दोषी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार की थी। मामले अदालत ने 21 दिसंबर 2023 को थाने से रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इसके बाद अदालत ने 19 जनवरी 2024 को थाना प्रभारी बिसरख को नोटिस दिया कि वह प्रकरण के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें, लेकिन थाना प्रभारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।

घटना की रिपोर्ट भी नहीं की पेश
छह फरवरी 2024 को धारा 349 के तहत नोटिस दिया गया। साथ ही चिकित्सक की भूमिका के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट मांगी। 27 फरवरी को थाना प्रभारी बिसरख को भी तलब किया। थाना प्रभारी के हाजिर नहीं होने पर एसीजेएम प्रदीप कुमार की अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया।।इस पूरे मामले को लेकर थाना बिसरख प्रभारी का कहना है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह का वारंट नहीं जारी किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *