Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

टेलीमेडिसिन सेवा : घर बैठे इलाज करा सकेंगे मरीज

-मरीजों के इलाज के बाबत भविष्य में कारगर साबित होगी टेलीमेडिसिन सेवा
-मरीजों के इलाज के बाबत भविष्य में कारगर साबित होगी टेलीमेडिसिन सेवा

नई दिल्ली, 28 जुलाई : दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के क्रम में टेलीमेडिसिन सुविधा की शुरुआत करने जा रही है। इससे जहां मरीजों को घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त सलाह मिल सकेगी। वहीं, इलाज के लिए अस्पताल जाने और लंबी कतारों से मुक्ति मिल सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुरुआती दौर में इस योजना का लाभ सिर्फ राजधानी में रह रहे मरीजों को ही मिल सकेगा। इसके लिए केंद्र सरकार के संस्थान सी-डैक द्वारा विकसित मोबाइल ऐप में जियो टैगिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, बुजुर्ग व अन्य ऐसे मरीज जो मोबाइल का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाते, उन्हें इस योजना का लाभ मोहल्ला क्लीनिकों, डिस्पेंसरियों और पोली क्लीनिकों में मिल सकेगा। बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने राज्य और एमसीडी संचालित अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उपाय सुझाने के लिए आईएलबीएस के चांसलर डॉ एसके सरीन की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की थी जिसने टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने की सिफारिश की थी।

बाहरी मरीजों को भी सुविधा देने की योजना
यह सुविधा दिल्ली से बाहर के मरीजों को भी उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन उससे पहले टेलीमेडिसिन सेवा की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद फैसला किया जाएगा कि यह सुविधा दिल्ली से बाहर के मरीजों को उपलब्ध कराई जा सकती है या नहीं।

भविष्य में कारगर साबित होगी टेलीमेडिसिन
सी-डैक ने टेलीमेडिसिन योजना को लेकर हाल ही में दिल्ली सरकार के समक्ष एक प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान इस संस्थान के अधिकारियों को दिल्ली के अनुसार मोबाइल ऐप में बदलाव के कुछ निर्देश दिए गए। ऐप में दिल्ली के मरीजों के आंकड़ों को बेहतर ढंग से एकत्रित करने के लिए जियो टैगिंग की व्यवस्था करने को भी कहा गया। टेलीमेडिसिन सुविधा के लिए मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने पर मरीज के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज हो जाएगी, जो भविष्य में भी उनके इलाज में काम आएगी।

डॉक्टरों को मिलेगा इंसेंटिव
इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा से जोड़ने वाले सामान्य डॉक्टरों और विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रति मरीज इंसेंटिव भी दिया जाएगा। इस योजना से निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा। दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग टेलीमेडिसिन योजना से जुड़े डॉक्टरों को मानदेय के तौर पर प्रति मरीज कुछ धनराशि देने संबंधी पूरक योजना बनाने पर भी विचार कर रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *