Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Tanishq Theft Case: गाजियाबाद के तनिष्क शोरूम में 3.16 करोड़ की चोरी का खुलासा, कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

Tanishq Theft Case: गाजियाबाद के तनिष्क शोरूम में 3.16 करोड़ की चोरी का खुलासा, कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद में स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी होने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि शोरूम का ही कर्मचारी निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने महंगे शौक और आलीशान जीवनशैली को पूरा करने के लिए बेहद सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था।

कविनगर थाना क्षेत्र में स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने की घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। शोरूम प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और केस को सुलझाने के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर चोरी की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार शोरूम कर्मचारी नितिन वर्मा ने अपने ही कार्यस्थल को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। उसने इस साजिश में अपने पिता, एक महिला मित्र और कुछ अन्य परिचितों को भी शामिल किया था।

पूछताछ में आरोपी नितिन वर्मा ने बताया कि उसने 11 जून की शाम शोरूम के कर्मचारियों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। उसने सभी को बताया कि उसकी शादी तय हो गई है और उसी खुशी में वह पार्टी दे रहा है। हालांकि यह पूरी पार्टी उसकी चोरी की योजना का हिस्सा थी।

पुलिस के मुताबिक नितिन का मुख्य निशाना शोरूम का कैशियर गौतम राज था, जिसके पास शोरूम के मुख्य दरवाजे और लॉकर की चाबियां रहती थीं। पार्टी के दौरान नितिन ने गौतम को जानबूझकर अत्यधिक शराब पिलाई। जब गौतम नशे की हालत में हो गया, तो नितिन उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। इसी दौरान उसने चालाकी से गौतम के बैग से शोरूम की चाबियां निकाल लीं।

चाबियां हाथ लगने के बाद नितिन ने अगले ही दिन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच के अनुसार 12 जून की सुबह लगभग 7:15 बजे, जब आसपास ज्यादा आवाजाही नहीं थी, नितिन अपने एक साथी के साथ शोरूम पहुंचा। उसने चाबियों की मदद से आसानी से शोरूम का ताला खोला और अंदर रखे करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया।

जब शोरूम खुला और चोरी का पता चला तो इलाके में सनसनी फैल गई। शोरूम के अधिकारी रोहित अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को तेजी से सुलझा लिया।

पुलिस ने चिरंजीव विहार क्षेत्र के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और उसकी महिला मित्र काजल शामिल हैं। तीनों मोदीनगर क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो किलो सोना और 6.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

गाजियाबाद के डीसीपी सिटी जोन धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है, लेकिन इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह चोरी पूरी तरह से पूर्व नियोजित थी और आरोपी ने शोरूम की आंतरिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली की जानकारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चोरी की बड़ी रकम और आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें