सैनी सभा की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी: मुंडिया

सैनी सभा की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी: मुंडिया

सैनी सभा गुरदासपुर के प्रतिनिधिमंडल की राजस्व और आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री से बातचीत

रिपोर्ट: कोमल रमोला
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर

मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास और सभी वर्गों के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात राजस्व, पुनर्वास और आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स.हरदीप सिंह मुंडिया ने सैनी सभा गुरदासपुर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।

आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में सैनी सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान गुरदासपुर की नई दाना मंडी में कम्युनिटी सेंटर/सैनी भवन के निर्माण की मांग रखी। स.मुंडिया ने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत करके इस मांग को पूरा कराने के लिए जोरदार सिफारिश करेंगे।

स.मुंडिया ने कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों की मांगों और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और अगर कम्युनिटी सेंटर या सैनी भवन का निर्माण होता है, तो सैनी समुदाय और गुरदासपुर के लोग अपने विभिन्न जनहित कार्य कर सकेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका ननिहाल गुरदासपुर जिले में है और उन्हें वहां कोई भी भलाई का काम करते हुए सबसे अधिक खुशी होगी।

इस मौके पर सैनी सभा के संरक्षक दर्शन सिंह सैनी, प्रधान बख्शीस सिंह सैनी, सचिव मलकीत सिंह सैनी और खजांची बलजिंदर सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री स.मुंडिया और पंजाब सरकार का उनकी मांग पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img