Swine Flu: नोएडा में H1N1 के 106 नए मामले, मरीजों का आंकड़ा 120 पहुंचा; निजी अस्पतालों में निगरानी के निर्देश

Swine Flu: नोएडा में H1N1 के 106 नए मामले, मरीजों का आंकड़ा 120 पहुंचा; निजी अस्पतालों में निगरानी के निर्देश

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को 106 नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में कुल मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने, दूरी बनाए रखने और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने निजी अस्पतालों में भर्ती और उपचार करा रहे मरीजों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश जारी किए हैं। विभाग संक्रमित मरीजों की स्थिति और सामने आने वाले नए मामलों पर नजर रख रहा है।

सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ समेत आसपास के कई जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी और दूसरे कामों के लिए आते-जाते हैं। इस आवाजाही के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।

बुखार, खांसी, जुकाम, सिरदर्द और गले में खराश जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद कई लोगों ने निजी अस्पतालों में जांच कराई थी। H1N1 की जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल संक्रमित मरीजों की हालत सामान्य है और उनका वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

मौसम में बदलाव के बीच वायरल संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग की डॉ. आद्या सिंह के अनुसार बारिश के बाद मौसम में बदलाव और लोगों की लापरवाही संक्रमण फैलने की एक वजह बन सकती है। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को नहीं ढकने से संक्रमण दूसरे लोगों तक पहुंच सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, सर्दी, खांसी, गले में दर्द और शरीर में कमजोरी जैसी शिकायतों के साथ मरीज पहुंच रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बारिश में भीगने से बचने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। खांसते और छींकते समय मुंह तथा नाक को ढकने और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

अगर किसी व्यक्ति को दो से तीन दिनों से अधिक समय तक बुखार बना रहे, सांस लेने में परेशानी हो या शरीर में लगातार अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

सीएमओ ने लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेने की भी हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर से अपने स्तर पर दवा खरीदकर सेवन करने से बचना चाहिए और लक्षण गंभीर होने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को भी H1N1 के मरीजों की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक जानकारी विभाग के साथ साझा करने के निर्देश दिए हैं। बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img