स्वतंत्रता दिवस परेड की रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

अमर सैनी

नोएडा। दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। इसको लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल और स्वतंत्रता दिवस परेड को लेकर नोएडा से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। यह एडवाइजरी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की है। जो 12 अगस्त की रात 10 से 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होने तक और14 अगस्त की रात 10 से 15 अगस्त जनवरी कार्यक्रम तक जारी रहेगी। मुख्य परेड के समाप्त होने के बाद ही भारी वाहनों को दिल्ली में एंट्री दी जाएगी।

अब चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर दुसरे स्थान में जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा सकेंगे।
कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का वाहन चालकों को इस्तेमाल करना होगा।चालकों के कोई असुविधा होती है तो वो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img