राज्य

Sukma: IED विस्फोट में शहीद ASP को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा— नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है

Sukma: IED विस्फोट में शहीद ASP को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा— नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपंजे को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने सुकमा के कोंटा पहुंचकर शहीद अधिकारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए कहा, “सुकमा जिले के कोंटा में IED ब्लास्ट की चपेट में आकर हमारे वीर अधिकारी ASP आकाश राव गिरिपंजे शहीद हो गए। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं। राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और जनसमर्थन से नक्सली बौखलाहट में इस तरह की कायराना घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार और सुरक्षाबल दृढ़ संकल्प के साथ नक्सलवाद का अंत कर के ही दम लेंगे।” मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि शहीद आकाश राव गिरिपंजे के परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दी जाएगी। इस दुखद क्षण में पूरे प्रदेश ने एक बहादुर अधिकारी को खोया है, जिनकी बहादुरी और सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।

>>>>>>>>>>>

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button