Suicide Case: नोएडा के लोटस बुलेवार्ड में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Suicide Case: नोएडा के लोटस बुलेवार्ड में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी में महिला की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी की थी और लंबे समय तक मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

फरीदाबाद के सेक्टर-89 निवासी रीटा खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी छोटी बहन शैली दुग्गल सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के टावर-23 के फ्लैट में अपने पति प्रशांत सिवाच के साथ रहती थीं। 20 जुलाई को शैली का शव फ्लैट के अंदर पंखे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रशांत सिवाच ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर शैली से विवाह किया था। शादी के बाद जब शैली को इस बारे में जानकारी मिली तो दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। उस समय पति ने पहली पत्नी से अलग होने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया और शैली पर ही तलाक लेने का दबाव बनाने लगा।

परिजनों का कहना है कि प्रशांत लंबे समय से शैली का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता था। इतना ही नहीं, उसकी नजर शैली और उसके पिता की संपत्ति पर भी थी। लगातार प्रताड़ना और तनाव के कारण शैली गहरे अवसाद में चली गई थीं। परिवार का आरोप है कि इन्हीं परिस्थितियों ने उन्हें आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img