Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Road Accident: फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज के बाहर स्कॉर्पियो की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Faridabad Road Accident: फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज के बाहर स्कॉर्पियो की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सेक्टर 16 स्थित नेहरू कॉलेज के बाहर एक दर्दनाक हादसे में दो छात्राओं को काले रंग की स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय छात्रा मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिमरन नाम की दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है। सिमरन का इलाज फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में जारी है।

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक मनीषा और घायल सिमरन, दोनों ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष की छात्राएं थीं। स्कॉर्पियो गाड़ी की पहचान कर ली गई है और इसका वीडियो व फोटो भी सामने आया है। पुलिस ने घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि छात्राएं पेपर देकर घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आई काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद गाड़ी में सवार तीन से चार युवक भाग निकले। चश्मदीदों का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में थे। गाड़ी पर यूपी नंबर प्लेट लगी थी और डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप रखी हुई थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें