Kathua Protest: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में राज्य का दर्जा बहाली के लिए हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में राज्य का दर्जा बहाली के लिए हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

युवा नेता सन्नी कांत चिब ने अन्य सदस्यों के साथ कठुआ जिले में राज्य का दर्जा बहाली के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने और पुनर्गठन अधिनियम में उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने वाले संशोधनों को वापस लेने की मांग को लेकर कठुआ में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही बांग्लादेश के मौजूदा हालात और हिंदू धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से बांग्लादेश में हिंदू धार्मिक स्थलों सहित भारतीय छात्रों और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर लिए जा रहे फैसले साफ संकेत दे रहे हैं कि निकट भविष्य में भी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने वाला नहीं है। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम में संशोधन कर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को खोखला किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img