Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: फरीदाबाद में No Entry के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त कार्रवाई

फरीदाबाद में No Entry के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

फरीदाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर के निर्देशों के तहत No Entry नियम लागू किए गए हैं। इन नियमों के अनुसार, भारी वाहनों का शहर में प्रवेश सुबह 07:00 से 10:30 बजे और शाम 05:00 से रात 11:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। यह कदम शहर में सुबह और शाम के समय लगने वाले जाम की समस्या को हल करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाया गया है। यातायात पुलिस फरीदाबाद ने वाहन संचालकों से इस नियम की पूरी तरह से पालन की अपील की है और चेतावनी दी है कि नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने भारी वाहन संचालकों से अनुरोध किया है कि No Entry के समय दौरान वे अपने वाहन सड़क पर न खड़ा करें। पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण भी कर रही हैं। आम जनता से भी यातायात नियमों का पालन करने और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है ताकि फरीदाबाद में यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें