Stray Dogs Attack: ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक, रेजिडेंट पर हमला सीसीटीवी में कैद
रिपोर्ट: अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा के महागुन माईवुड्स सोसाइटी में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। सोसाइटी के पार्क के पास टहलने निकले एक रेजिडेंट पर 3 से 4 आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। घटना के दौरान रेजिडेंट ने किसी तरह खुद को बचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुत्तों का झुंड व्यक्ति पर झपटता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इससे पहले भी कई बार ऐसे हमले हो चुके हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस को सूचित किया गया। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लोगों का कहना है कि नगर निगम और सोसाइटी प्रबंधन को मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में न पड़े।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

