Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Stray Dog Attack: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, चार साल के मासूम पर झुंड का हमला

stray dog attack Ghaziabad, Indirapuram dog menace

Stray Dog Attack: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, चार साल के मासूम पर झुंड का हमला

रिपोर्ट: अजीत कुमार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानावनी गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर लोगों को दहशत में डाल दिया है। यहां एक गरीब परिवार के चार साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम बाहर खेल रहा था, तभी कई कुत्तों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह नोच लिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों को उसके सिर पर 36 टांके लगाने पड़े।

बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और पूरा परिवार सदमे में है। बच्चे के पिता विशंभर ने बताया कि उनका बेटा सिर्फ चार साल का है और वह रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां आ गया और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और अब हर वक्त डर बना रहता है कि कहीं फिर से ऐसा हमला न हो जाए। इस घटना ने न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि पूरे इलाके के लोगों को डरा दिया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इंदिरापुरम और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। यह मामला सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि गाजियाबाद में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में 1.38 लाख से अधिक डॉग बाइट के मामले दर्ज किए गए, यानी हर महीने औसतन 10 हजार से ज्यादा लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए। इनमें सैकड़ों मामले ऐसे रहे जिनमें पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं और रेबीज का खतरा भी बना रहा। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग अपने बच्चों को बाहर खेलने भेजने से भी डरने लगे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें