Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

SSC CGL Answer Key 2025: कल जारी होगी सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी, जानें पासिंग मार्क्स और मार्किंग स्कीम

SSC CGL
SSC CGL Answer Key 2025: कल जारी होगी सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी, जानें पासिंग मार्क्स और मार्किंग स्कीम

SSC CGL Answer Key 2025 कल जारी होगी। उम्मीदवार ssc.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जानें — पासिंग मार्क्स, मार्किंग स्कीम, आपत्ति प्रक्रिया और डाउनलोड स्टेप्स।

SSC CGL Answer Key 2025: कल जारी होगी टियर-1 की आंसर की

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) की टियर-1 उत्तर कुंजी 15 अक्तूबर, 2025 को जारी करने की घोषणा की है। आयोग ने 14 अक्तूबर को पुन: परीक्षा पूरी करने के बाद अब उत्तर कुंजी जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। उम्मीदवार ssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Answer Key 2022: download SSC CGL Tier 1 Answer Key released digialm sarkari result SSC CGL Answer Key 2022 : जारी हुई एसएससी सीजीएल आंसर-की, इस Direct Link से करें

SSC CGL Objection Window: कल से खुलेगी आपत्ति प्रक्रिया

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंकों की गणना कर पाएंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर असहमति है, तो उम्मीदवार 15 अक्तूबर से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आयोग ने आपत्ति शुल्क घटाकर ₹50 प्रति प्रश्न कर दिया है। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, आयोग आवश्यक संशोधन करेगा और फिर फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर SSC CGL Result 2025 घोषित किया जाएगा।

SSC CGL Answer Key 2024 out on ssc.gov.in direct link here SSC CGL Answer Key 2024: सीजीएल टियर-1 आंसर की ssc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक, Career Hindi News - Hindustan

SSC CGL Marking Scheme: मार्किंग स्कीम की पूरी जानकारी

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार,

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे।

  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक (आधा नंबर) काटा जाएगा।

  • इस प्रकार उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर टोटल संभावित स्कोर निकाल सकते हैं।

SSC CGL Minimum Qualifying Marks: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे:

वर्ग न्यूनतम योग्यता अंक
सामान्य 30%
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 25%
एससी / एसटी / अन्य 20%

SSC CGL Answer Key Download: ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर कुंजी प्रकाशित होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकते हैं —

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “उत्तर कुंजी” सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. “संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2025 (टियर-I)” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

  4. अधिसूचना पढ़ें और लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

  5. यूजरनेम (रजिस्ट्रेशन नंबर) और पासवर्ड दर्ज करें।

  6. परीक्षा का चयन करें और सबमिट करें।

  7. आपकी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  8. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

Premanand Ji Maharaj Health Update: प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर आया ताजा अपडेट, अफवाहों से दूर रहें भक्त

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें