स्पेशल स्टाफ टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार, आठ अवैध पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस बरामद

स्पेशल स्टाफ टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार, आठ अवैध पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ की टीम ने नवोदित क्रिमिनल को हथियार सप्लाई करने वाले एक तस्कर को वेलकम इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से आठ अवैध पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ जॉय टिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के सीलमपुर निवासी सैफ सिद्दीकी के तौर पर हुई है.

स्पेशल स्टाफ की टीम ने मामले की जांच शुरू की जांच में पता चला कि सीलमपुर का रहने वाला सैफ सिद्दीकी इलाके के नवोदय क्रिमिनल को हथियार सप्लाई कर रहा है. इस खुलासे के बाद सैफ की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया गया. इस बीच सूचना मिली कि सैफ हथियार की डिलीवरी देने के लिए वेलकम इलाके के लकड़ी मार्केट पुलिया के पास आने वाला है.

इस जानकारी के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने लकड़ी मार्केट पुलिया के पास ट्रैप लगाया और जैसे ही सैफ सिद्दीकी पहुंचा स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास बाग से आठ पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img