उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एसपी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही मिलने और फरियादियों से दुर्व्यवहार के आरोप में टीम दरोगाओं व एक कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर

Hapur News : जिले के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कार्य में लापरवाही और फरियादियों से दुर्व्यवहार के आरोप में बड़ी कार्रवाही करते हुए तीन दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कार्रवाही में थाना सिंभावली के उपनिरीक्षक अनंगपाल राठी, कपूरपुर के उपनिरीक्षक नसीम अहमद, थाना देहात के विनोद कुमार और थाना गढ़मुक्तेश्वर के हेड कांस्टेबल मोहित सिरोही ये कार्रवाई हुई है। इन सभी के खिलाफ फरियादियों से दुर्व्यवहार और कार्य में लापरवाही की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर चारों को पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए गए। एसपी ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि कार्य में लापरवाही और फरियादियों से दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img