सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन कारीगरों की जलकर मौत

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा 2 क्षेत्र में स्थित साइट 4 की एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत हो गई। यह हादसा फैक्ट्री नंबर 4जी में हुआ, जब कर्मचारी सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना बीटा 2 क्षेत्रान्तर्गत साइट 4 की फैक्ट्री नंबर 4जी में आग लगने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान फैक्ट्री में तीन व्यक्तियों के शव मिले। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गुलफाम (निवासी मथुरा), 29 वर्षीय मजहर आलम (निवासी कटिहार, बिहार), और 24 वर्षीय दिलशाद (निवासी अररिया, बिहार) के रूप में हुई है। आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मुताबिक मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है। इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, यह भी जांच का विषय है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img