Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Shubman Gill जल्द करने वाले हैं शादी? डैनी मॉरिसन के सवाल पर असहज दिखे गुजरात टाइटंस के कप्तान

Shubman Gill
Shubman Gill जल्द करने वाले हैं शादी? डैनी मॉरिसन के सवाल पर असहज दिखे गुजरात टाइटंस के कप्तान

आईपीएल 2025 में केकेआर बनाम गुजरात टाइटंस मैच के दौरान डैनी मॉरिसन ने Shubman Gill से शादी को लेकर सवाल किया, जिस पर गिल असहज नजर आए। जानें पूरा मामला।

Shubman Gill से शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर मचा बवाल, Danny Morrison को झेलनी पड़ी फैंस की नाराज़गी

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में मैच से पहले टॉस के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सबको चौंका दिया। दरअसल, जब गुजरात के कप्तान Shubman Gill  टॉस के लिए आए, तो कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसने उन्हें थोड़ा असहज कर दिया।

KKR vs GT: शादी कब है शुभमन? कमेंटेटर का सवाल सुनकर शर्मा गए गिल, मैच से पहले ही हो गए नर्वस - ipl 2025 kkr vs gt danny Morrison asked shubman gill

 शादी की घंटियां? गिल का मजेदार लेकिन झिझकता हुआ जवाब

टॉस के वक्त Danny Morrison ने Shubman Gill से कहा,
“आप बहुत अच्छे लग रहे हैं… क्या शादी की घंटियां बजने वाली हैं?”
इस निजी सवाल पर गिल थोड़े चौंके और हंसते हुए बोले:
“नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है।”

Shubman Gill की प्रतिक्रिया भले ही हंसते हुए आई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यह सवाल फैंस को खटक गया।

Gujarat Titans leave fans confused with cryptic tweet on Shubman Gill's future; 'All the best for your next endeavour' | Crickit

सोशल मीडिया पर डैनी मॉरिसन की आलोचना

कई क्रिकेट प्रेमियों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कमेंटेटर डैनी मॉरिसन को आड़े हाथों लिया।
उनका कहना था कि टॉस जैसे प्रोफेशनल मोमेंट पर इस तरह के निजी सवाल करना सही नहीं है।
कई यूजर्स ने इसे Shubman Gill  की प्राइवेसी में दखल बताया और मॉरिसन से माफी मांगने की मांग भी की।

मैच अपडेट: गिल-सुदर्शन की बेहतरीन साझेदारी

हालांकि इस छोटी-सी असहजता के बाद गिल ने बल्ले से शानदार जवाब दिया।

  • शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 114 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

  • गिल ने 34 गेंदों पर इस सीजन का तीसरा अर्धशतक ठोका।

  • वहीं साई सुदर्शन ने 33 गेंदों पर अपना पांचवां फिफ्टी लगाया।

  • आंद्रे रसेल ने सुदर्शन को विकेट के पीछे कैच कराकर साझेदारी को तोड़ा।

  • सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

 दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):

रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय

गुजरात टाइटंस (GT):

Shubman Gill (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें