एमएलए हॉस्टल में धूमधाम से मनाया शिव मंदिर का स्थापना दिवस परिसर में शिरडी वाले साईं बाबा की मूर्ति स्थापित, भंडारा भी लगाया

एमएलए हॉस्टल में धूमधाम से मनाया शिव मंदिर का स्थापना दिवस परिसर में शिरडी वाले साईं बाबा की मूर्ति स्थापित, भंडारा भी लगाया

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 17 जुलाई

हरियाणा विधान सभा के कर्मचारियों ने बुधवार को सेक्टर 3 में एमएलए हॉस्टल स्थित शिव मंदिर का आठवां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में शिरडी वाले साईं बाबा की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन करने उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

शिव मंदिर कमेटी के प्रधान चंद्र शर्मा ने बताया कि एमएलए हॉस्टल में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ विधान सभा सचिवालय में सेवारत कर्मचारियों की इस मंदिर के प्रति विशेष आस्था है। इसके चलते यहां गत 8 वर्षों से नियमित रूप से मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है। साल में दो बार यहां भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

एमएलए हॉस्टल में आने वाले अतिथि भी इस मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा सेक्टर 3 में मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने भी बुधवार को मंदिर में माथा टेका। 8वें स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img