Shimla Bus Accident: शिमला में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, ड्राइवर सहित चार की मौत, कई घायल

Shimla Bus Accident: शिमला में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, ड्राइवर सहित चार की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बल इलाके में HRTC की बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर के साथ कुल चार लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारण पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की इस बस में ड्राइवर कंडक्टर के साथ कुल से लोग सवार थे। अन्य तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस हादसे में ड्राइवर कर्म दास, कंडक्टर राकेश कुमार के साथ बस में सवार बिरमा देवी पत्नी अमर सिंह और धन शाह पुत्र चंद्र शाह की मौत हुई है। इसके अलावा जियेंद्र रांगटा, दीपिका और हस्त बहादुर हादसे में घायल हुए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की इस बस का दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुई, इसके लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। निगम यह पता लगाएगा की हादसा मानवीय चूक की वजह से हुआ या इसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। घायलों की स्थिति नाजुक है।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img