Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Agra: राणा सांगा जयंती को लेकर शेर सिंह राणा आगरा पहुंचे, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

Agra: राणा सांगा जयंती को लेकर शेर सिंह राणा आगरा पहुंचे, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में 12 अप्रैल को आयोजित होने जा रही राणा सांगा की जयंती को लेकर राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (आरजीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता कर देशभर के हिंदूवादी और सामाजिक संगठनों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम करणी सेना के बैनर तले कुबेरपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शेर सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान शेर सिंह राणा ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश में जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है और वीर योद्धाओं का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों को जनता जवाब देना जानती है।

26 मार्च को करणी सेना द्वारा किए गए प्रदर्शन पर बोलते हुए शेर सिंह राणा ने कहा कि जब किसी के पूर्वजों का अपमान होता है, तो लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और ऐसे में प्रदर्शन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। हालांकि उन्होंने हिंसा का समर्थन नहीं किया और स्पष्ट किया कि देश शांति और सौहार्द का पक्षधर है।

जब उनसे पूछा गया कि करणी सेना के ओकेंद्र राणा ने सुमन के घर पर फिर से हमला करने की बात कही है, तो शेर सिंह राणा इस सवाल से कन्नी काटते नजर आए और बोले कि हिंसा किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। राणा ने बताया कि उन्होंने इस ऐतिहासिक जयंती समारोह में बसपा प्रमुख मायावती को भी आमंत्रण भेजा है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वे रामजीलाल सुमन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाएं या फिर बाबर की कब्र के पास उन्हें सालभर तक कैद में रखें, ताकि उन्हें इतिहास का सम्मान करना सीख मिले।

अपने वक्तव्य में शेर सिंह राणा ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती बड़े ही सौहार्दपूर्ण और शांतिप्रिय माहौल में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी धर्म या जाति विशेष का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों की एकता और स्वाभिमान का प्रतीक होगा। शेर सिंह राणा की इस प्रेस वार्ता के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में यह विवाद क्या नया मोड़ लेता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें