Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

शक्ति रानी शर्मा को लगातार मिल रहा लोगों का समर्थन

शक्ति रानी शर्मा
शक्ति रानी शर्मा को लगातार मिल रहा लोगों का समर्थन

शक्ति रानी शर्मा को लगातार मिल रहा लोगों का समर्थन

– अपने मधुर व्यक्तित्व के कारण हर वर्ग में शक्ति रानी शर्मा का बढ़ रहा जनाधार

रिपोर्ट : कोमल रमोला

कालका 21 सितंबर कालका से बीजेपी प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा का प्रचार अभियान शनिवार को तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने कालका के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा की नीतियों के बारे में बताया।

भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने रथ पुर के बड़ा कुआं, दशमेश मार्किट और दशमेश कॉलोनी, सैनी मोहल्ला, गुप्ता कॉलोनी बिटना रोड, कोंगोवल तालाब के पास, सूरजपुर महादेव कॉलोनी, ढालुवाल, तिपरा के राधा कृष्ण कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, ग्रीन वैली घाटीवाला, कौशल्या नदी के पास और कामधेनु गोशाला के पास लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया।

इसी कड़ी में शक्ति रानी शर्मा सैनी मोहल्ला पहुंचीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शक्ति रानी शर्मा को सुनने पहुँचे। शक्ति रानी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वे यहाँ सभी आमजन की सेवा करने आयी हैं। उन्होंने कहा कि कालका के विकास के लिये सबसे ज़रूरी है अच्छे स्कूल कॉलेज अस्पताल और रोज़गार के अवसर उपलब्ध हों। कालका के लोगों के पास संसाधनों की कमी न हो इसके लिए वे काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए ताकि उनकी जरूरतें वो ख़ुद पूरी कर सकें। हम मूलभूत सुविधाओं को भी मुहैया करवाएंगे। सड़क, बिजली-पानी की दिक़्क़त नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि मुझे आप विधानसभा में भेजिए मैं आपकी आवाज़ वहाँ उठाऊँगी। बाक़ी जो बड़े काम हैं वो आपका बेटा कार्तिकेय शर्मा राज्यसभा में बैठा है वो मुझसे ज़्यादा आपकी सेवा करेगा।

भारतीय जनता पार्टी का बढ़ा कुनबा, शक्ति रानी शर्मा को दिया समर्थन

कालका। भाजपा को कालका में शनिवार को बढ़त मिली। भारी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया। इस दौरान लोगों ने सांसद कार्तिकेय शर्मा की अगुवाई में खटीक मोहल्ला, हंडिया मोहल्ला, खेड़ा, टिब्बी मोहल्ला कालका, कमला नगर के कई लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया।
इस अवसर पर अशोक कुमार एक्स एमसी, राजकुमार, विजय, राजकुमार चंदेल, सोमनाथ, गोल्डी, सोनू, विक्की, विजय, कालू, तरुण, राहुल, दीप, काकू, रेणु देवी व कांग्रेस छोड़ गुलशन बैंस ने भाजपा को समर्थन दिया। सांसद कार्तिकेय शर्मा की अगुवाई में तमाम लोगों ने शक्ति रानी शर्मा और भाजपा की नीतियों में आस्था जताई। वहीं मोरनी से आए युवाओं ने भाजपा को समर्थन दिया इनकी ज्वाइनिंग मोरनी में कार्यक्रम में होगी।

प्रचार में जुटी ऐश्वर्या पंडित

शनिवार को शक्ति रानी शर्मा के प्रचार में जुटी बहु ऐश्वर्या पंडित नोलता गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट में युवाओं का किया उत्साह वर्धन किया। उन्होंने शक्ति रानी शर्मा के लिए वोट की करी अपील और कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास करवा सकती है। मौके पर के युवाओं ने ऐश्वर्या पंडित की अगुवाई में भाजपा जॉइन की।

उन्होंने कहा कि वे विश्वास दिलाती हैं की कालका में रोजगार के नए अवसर आएंगे। एचएमटी को दोबारा स्थापित करने की कोशिश करेंगे। नहीं हुआ तो कोई नयी इंडस्ट्री लाएंगे। हम सभी को नशे की समस्या को उखाड़ फैंकना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *