Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Seva Sankalp Abhiyan: नोएडा में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, स्वच्छता और रक्तदान से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक होंगे कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: नोएडा में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, स्वच्छता और रक्तदान से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक होंगे कार्यक्रम

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को स्वच्छता, रक्तदान, फल वितरण और अन्य सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभियान के पहले दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया और बच्चों तथा अस्पतालों में उपचार करा रहे मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। पार्टी का कहना है कि अभियान की पूरी अवधि के दौरान इसी तरह सेवा और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम छह से सात बजे के बीच ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शासकीय भवनों और चयनित स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना बनाई गई है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी अपने परिवारों के साथ घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में शामिल करने की तैयारी है।

जिले में कृषि विज्ञान केंद्र छौलस-दादरी, सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नवीन कार्यालय, जेवर विकासखंड कार्यालय, सूरजपुर स्थित जिला उद्योग केंद्र, दनकौर वृद्धाश्रम तथा दादरी और दनकौर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की भागीदारी की बात कही गई है।

आयोजकों के अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के दौरान अलग-अलग दिनों में जनसेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने हैं।

नोएडा में आयोजित कार्यक्रमों में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के साथ ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, संजय बाली, विनोद शर्मा और पूनम सिंह सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा की ओर से बताया गया कि 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, स्वच्छता, रक्तदान और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें