समावेशी दृष्टिकोण के लिए आईसीजी अफसरों का सम्मेलन

नई दिल्ली, 1 अगस्त : भारतीय तटरक्षक बल के अधीनस्थ अधिकारियों के 7वें सम्मेलन का उद्घाटन वीरवार को महानिदेशक राकेश पाल ने नई दिल्ली स्थित आईसीजी मुख्यालय में किया। दो दिवसीय सम्मेलन को ‘समावेशी दृष्टिकोण की ओर’ विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विचार-मंथन और पूर्ण सत्र शामिल हैं। साथ ही समग्र जीवन, आयुर्वेद के माध्यम से तनाव प्रबंधन, ध्यान और योग, आईटी, स्वास्थ्य, मानव संसाधन और नेतृत्व पर व्याख्यान भी शामिल हैं।

यह कार्यक्रम देश भर के विभिन्न तटरक्षक इकाइयों से अत्यधिक प्रेरित और प्रतिबद्ध अधीनस्थ अधिकारियों (एसओ) को एक साथ लाता है, जो उन्हें निर्णय लेने वालों के साथ नवीन विचारों और विचार प्रक्रियाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।इस अवसर पर महानिदेशक राकेश पाल ने कहा कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें सेवा के समावेशी विकास के लिए अभिनव विचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के सिद्धांत को शामिल किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img