Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Salman Khan Threat: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Salman Khan Threat: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह धमकी वॉट्सऐप के ज़रिए मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के आधिकारिक नंबर पर भेजी गई थी। संदेश में सलमान खान को जान से मारने के साथ-साथ उनकी गाड़ी को उड़ाने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) दत्ता कांबले ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, “कल वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान के लिए एक धमकी भरा संदेश मिला था। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।”

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सलमान खान के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें से कुछ धमकियों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जोड़ा गया था। हाल के वर्षों में सलमान खान की सुरक्षा में लगातार इजाफा किया गया है, और उन्हें वाई-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा भी दी गई है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल और अन्य जांच एजेंसियों को सक्रिय किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी के पीछे किसी गिरोह का हाथ है या यह किसी अज्ञात व्यक्ति की हरकत है। अधिकारियों का कहना है कि सलमान खान की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और मामले में जल्द प्रगति की उम्मीद है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें