Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Safe City Project: नोएडा सेफ सिटी परियोजना की प्री-बिड बैठक में 130 से अधिक प्रतिनिधि शामिल, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

Safe City Project: नोएडा सेफ सिटी परियोजना की प्री-बिड बैठक में 130 से अधिक प्रतिनिधि शामिल, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

नोएडा। शहर की निगरानी और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने के लिए प्रस्तावित नोएडा सेफ सिटी परियोजना की ई-निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। परियोजना के तहत आईसीटी घटकों की डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, कार्यान्वयन और रखरखाव से संबंधित ई-निविदा को लेकर गुरुवार को प्री-बिड बैठक आयोजित की गई। इसमें एमएसआई और आईईएम समेत 130 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्री-बिड बैठक में नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, महाप्रबंधक सिविल एस.पी. सिंह, विद्युत एवं यांत्रिकी खंड-3 के वरिष्ठ प्रबंधक, परियोजना प्रबंधन सलाहकार यानी पीएमसी टीम और संबंधित तकनीकी सलाहकार के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में परियोजना से जुड़े तकनीकी और वाणिज्यिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संभावित निविदादाताओं ने परियोजना के कार्यक्षेत्र, निविदा में शामिल होने के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों, तकनीकी विशिष्टियों और काम पूरा करने की समय-सीमा से संबंधित कई सवाल अधिकारियों के सामने रखे। प्राधिकरण के मुताबिक इनमें से अधिकांश प्रश्नों का समाधान बैठक के दौरान ही कर दिया गया।

बैठक में उठाए गए सभी पूर्व-बोली प्रश्नों के समेकित उत्तर भी तैयार किए जाएंगे। इन जवाबों को शामिल करते हुए आवश्यकता के अनुसार शुद्धिपत्र जारी किया जाएगा। प्राधिकरण की योजना इसे जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट और उत्तर प्रदेश ई-निविदा पोर्टल पर उपलब्ध कराने की है।

निविदा प्रक्रिया में शामिल होने की तैयारी कर रही कंपनियों और अन्य इच्छुक निविदादाताओं से कहा गया है कि वे परियोजना से संबंधित किसी भी बदलाव, स्पष्टीकरण या अन्य अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित पोर्टल और प्राधिकरण की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।

नोएडा सेफ सिटी परियोजना का प्रमुख उद्देश्य शहर में निगरानी व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसके लिए उन्नत सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी यानी आईसीटी और कमांड-कंट्रोल प्रणाली का इस्तेमाल करने की योजना तैयार की गई है।

परियोजना के तहत आधुनिक तकनीकी प्रणालियों को स्थापित और एकीकृत कर शहर की निगरानी क्षमता को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही स्थापित प्रणालियों के रखरखाव को भी ई-निविदा के कार्यक्षेत्र में शामिल किया गया है। प्री-बिड प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निविदा से जुड़े प्रश्नों के जवाब और आवश्यक संशोधन जारी किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें