Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सब इंस्पेक्टर ने धोखाधड़ी के आरोपी की कराई जमानत, सस्पेंड

70 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में नोएडा एसटीएफ ने पिछले दिनों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सेक्टर 63 पुलिस को सौंपा था।
70 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में नोएडा एसटीएफ ने पिछले दिनों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सेक्टर 63 पुलिस को सौंपा था।

अमर सैनी

नोएडा। 70 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में नोएडा एसटीएफ ने पिछले दिनों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सेक्टर 63 पुलिस को सौंपा था। इस मामले में अब एक आरोपी को जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ने जमानत दिला दी है। सूत्रों से पता चला है कि इसके बाद एसटीएफ ने पूरे मामले की शिकायत लखनऊ में बैठे अधिकारी से की। वहां से इस मामले से गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को अवगत कराया गया। पुलिस कमिश्नर ने इस पूरे मामले को लेकर सेंट्रल नोएडा डीसीपी को नोटिस जारी किया। जिसके बाद डीसीपी की कराई जांच में विवेचना अधिकारी की साठगांठ पाई गई। फिलहाल डीसीपी ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर दीपक दीक्षित को सस्पेंड कर दिया है।

एसटीएफ की टीम ने 7 सितंबर को 70 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले विनोद कुमार धामा तथा रविन्द्र उर्फ नवाब को गिरफ्तार किया था। दोनों ठगों को एसटीएफ ने नोएडा के सेक्टर-63 थाने के माध्यम से जेल भेजा थ। इस मामले की जांच का काम नोएडा के सेक्टर-63 थाने के दरेागा दीपक दीक्षित को सौंपा गया था। विनोद धामा को अदालत से आसानी से जमानत दिलवा दी। आरोपों में बताया गया है कि नोएडा पुलिस के दरोगा दीपक दीक्षित ने अदालत में अपराधी की क्रिमिनल हिस्ट्री पेश नहीं की। जिस समय अदालत में 70 करोड़ रूपए के ठग की सुनवाई चल रही थी उस समय नोएडा पुलिस का यह दरोगा दीपक दीक्षित अदालत में गया ही नहीं। अदालत में लचर पैरवी के कारण 70 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले विनोद धामा को जमानत मिल गई।

सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
सेंट्रल नोएडा डीसीपी ने मामले को लेकर सब इंस्पेक्टर दीपक दीक्षित को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही नोएडा के सेक्टर-63 थाने के थाना प्रभारी और एसीपी की जांच शुरू कर दी गयी है।

यह है पूरा मामला
आरोपी विनोद कुमार धामा और उसके साथी रविन्द्र उर्फ नवाब को एसटीएफ की टीम ने पकड़ा था। एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि उन्हें पता चला था कि विनोद कुमार धामा तथा उसके साथी जनता के व्यक्तियों से धोखाधडी कर टैऊडिंग शेयर के नाम से मोटी रकम लेकर उन्हें लालच देकर पैसा निवेश कराते हैं और ज्यादा पैसा खाते में हो जाने के बाद कम्पनी बन्द कर देते हैं तथा किसी दूसरे स्थान पर नये नाम से कम्पनी बना लेते हैं। इनके द्वारा पूर्व में भी कल्प वृक्ष टैऊडिंग मास्टर टैक्नोलोजी प्रा0लि0 के नाम से नोएडा के एच-87, सेक्टर-63 में तथा हाट सिक्योरिटी लि0 व आयुर्वेद इण्डिया लि0 के नाम से गाजियाबाद में भी टै्रडिंग फर्म खोली थी, जिसमें करोड़ो का निवेश होने के बाद कम्पनी बन्द कर ये ठग इंदिरापुरम में छिपे हुए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *