Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

सांड ने ली युवक की जान

थाना दनकौर क्षेत्र में रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ
सांड ने ली युवक की जान

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सांड से टकराने की वजह से हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई दनकौर पुलिस के द्वारा की जा रही है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रिंकू निवासी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

रिंकू अपनी बाइक पर सवार होकर मंडी श्याम नगर की ओर जा रहे थे। अचानक सड़क पर खड़े एक सांड से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आपको बता दें कि जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी काफी लोगों की मौत आवारा पशुओं की वजह से हो चुकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *