RTO Noida: नोएडा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 नवंबर से पुराने वाहनों पर रोक, 2 लाख से अधिक गाड़ियां होंगी प्रभावित

RTO Noida: नोएडा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 नवंबर से पुराने वाहनों पर रोक, 2 लाख से अधिक गाड़ियां होंगी प्रभावित

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के आदेशों के तहत अब ऐसे पुराने वाहनों को नोएडा के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। यह आदेश 1 नवंबर 2025 से लागू होगा और इसका असर करीब 2 लाख 8 हजार वाहनों पर पड़ेगा।

एआरटीओ सिया राम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा में 2 लाख से ज्यादा ऐसे वाहन चिह्नित किए गए हैं जो निर्धारित उम्र सीमा पार कर चुके हैं। इन वाहनों के मालिकों को गौतमबुद्ध नगर आरटीओ कार्यालय की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं और उन्हें समय रहते वैकल्पिक उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। सिया राम वर्मा ने बताया कि शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे स्वचालित तरीके से पुराने वाहनों की पहचान करेंगे और ऐसे वाहनों को पेट्रोल या डीजल देने से रोक दिया जाएगा।

परिवहन विभाग की यह कार्रवाई न केवल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि NCR क्षेत्र में लागू ग्रीन नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में भी एक निर्णायक पहल है। अधिकारियों के अनुसार, प्रतिबंधित वाहनों को स्क्रैप करने या सीएनजी, इलेक्ट्रिक जैसे ग्रीन विकल्पों में परिवर्तित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज जांच लें और वैधता समाप्त होने पर नियमों का पालन करें, अन्यथा जुर्माना और वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इस सख्त कदम से एक ओर जहां वायु प्रदूषण पर काबू पाने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को इलेक्ट्रिक और पर्यावरण के अनुकूल वाहनों की ओर भी प्रेरित किया जा सकेगा।

>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img