Bulandshahr Crime: बुलंदशहर पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, गिरफ्तार

Bulandshahr Crime: बुलंदशहर पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, गिरफ्तार

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बीती रात थाना पहासू पुलिस और स्वाट टीम गांव सारंगपुर के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी भैयापुर की ओर से एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर बाइक फिसल गई, जिसके बाद घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

आरोपी की पहचान सिकंदराबाद निवासी मोहम्मद मौज्जम के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मौज्जम ने 15 फरवरी को भैयापुर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक और 2.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना पहासू प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img