Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Road Safety Awareness Program: बुलंदशहर में ब्रह्मानंद महाविद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया

Road Safety Awareness Program – Bulandshahr

Road Safety Awareness Program: बुलंदशहर में ब्रह्मानंद महाविद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

बुलंदशहर के नेशनल हाईवे संख्या-34 पर स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गाजियाबाद–अलीगढ़ एक्सप्रेसवे की ओर से एक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर क्यूब हाईवेज के प्रेज़िडेंट एवं सुरक्षा प्रमुख धीरज प्रकाश सेठी ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने वाहन में सीट बेल्ट और एयरबैग के महत्व, वाहन के दरवाजे सुरक्षित तरीके से खोलने, राजमार्ग पर चलते समय सतर्क दृष्टि रखने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा पैदल यात्रियों द्वारा निर्धारित ज़ेबरा क्रॉसिंग से सड़क पार करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही कोहरे के समय बरती जाने वाली सावधानियों को वीडियो के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया।

कार्यक्रम में गाजियाबाद–अलीगढ़ एक्सप्रेसवे लिमिटेड (GAEPL) के परियोजना प्रमुख अनुरुद्ध सिंह तथा सड़क सुरक्षा प्रबंधक दयानंद वर्मा ने भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान प्रतिभागियों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति एवं नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने, लेन अनुशासन, पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने, वाहन की पूर्व जांच, स्कूल ज़ोन सुरक्षा नियमों तथा सड़क संकेत बोर्डों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कॉलेज के प्राचार्य टी.एन. मिश्र ने वाहन चलाते समय एवं सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गाजियाबाद–अलीगढ़ एक्सप्रेसवे की टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के चेयरमैन द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाई गई, और सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आईएम मैनेजर अजीत चौधरी, सीआरओ धर्मेंद्र सिंह, एटीएमएस सीनियर एक्जीक्यूटिव नितिन तेवतिया, इंचार्ज दुष्यंत, आरपीओ विशाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें