Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Road Accident: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो दोस्त घायल

Road Accident: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो दोस्त घायल

नोएडा। सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बसोरिया गांव निवासी शशिकांत मिश्रा ने शिकायत दी है कि उनका भतीजा संदेश कुमार पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर में नौकरी की तलाश कर रहा था। वह दिल्ली के न्यू अशोक नगर में अपने दो दोस्तों के साथ किराये के कमरे में रहता था।

मंगलवार देर रात संदेश कुमार अपने दोस्तों दीपक कुमार और विनीत कुमार के साथ बाइक से सेक्टर-18 मार्केट में खाना खाने के लिए निकला था। तीनों करीब रात 12:30 बजे न्यू अशोक नगर स्थित कमरे से रवाना हुए थे। जब वे सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास पहुंचे, तभी सेक्टर-6 की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने संदेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। तीसरे युवक विनीत कुमार का भी उपचार कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही ट्रक और उसके चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें