Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, खराब प्रदर्शन के बाद बड़ा फैसला

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, खराब प्रदर्शन के बाद बड़ा फैसला

ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, खराब प्रदर्शन के बाद बड़ा फैसला

आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि सीजन खत्म होने से पहले ही ऋषभ पंत ने टीम प्रबंधन के सामने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया।

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट और कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे थे।

सूत्रों के अनुसार, ऋषभ पंत ने टीम के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। माना जा रहा है कि वह अब खिलाड़ी के रूप में अपने प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं ताकि टीम के लिए बेहतर योगदान दे सकें।

लखनऊ सुपर जाएंट्स प्रबंधन ने भी इस फैसले को स्वीकार करते हुए नई कप्तानी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगले सीजन में टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।

फिलहाल क्रिकेट फैंस के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग ऋषभ पंत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अब सभी की नजर लखनऊ सुपर जाएंट्स के अगले कप्तान पर टिकी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें