Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा, सीडीओ ने तीन दिन में लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा, सीडीओ ने तीन दिन में लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

नोएडा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और बैंक ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) भालचंद्र त्रिपाठी ने की, जिसमें विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बैंक ऋण स्वीकृति और वितरण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने लंबित आवेदनों और ऋण प्रकरणों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई मामलों में ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया अभी भी लंबित है, जिससे योजना के लाभार्थियों को समय पर फायदा नहीं मिल पा रहा है।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने संबंधित बैंकों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और उनकी जांच एवं स्वीकृति प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए।

सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना से जुड़े सभी 245 लंबित ऋण प्रकरणों का परीक्षण कर आगामी तीन दिनों के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इसलिए योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों से उन्होंने समन्वय बनाकर कार्य करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों और बैंकों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

इस अवसर पर लवेश कुमार सिसोदिया, राजेश कटारिया, पंकज निर्वाण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें