Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक उद्योग और उप निदेशक उद्यान सेवानिवृत्त

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक उद्योग और उप निदेशक उद्यान सेवानिवृत्त
नोएडा प्राधिकरण में प्रबंधक उद्योग के पद पर तैनात अरविंद मोहन सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके साथ उप निदेशक उद्यान नथोली सिंह ने भी शुक्रवार को अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ली। दोनों अधिकारियों के सम्मान में प्राधिकरण परिसर में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल और सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता, ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना, ओएसडी अर्चना द्विवेदी समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वाले दोनों अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।





